Sunday, 13 October 2013

सीक्रेट रेसिपी ऑफ सब्ज़ कुरकुरा करेला

सब्ज़ कुरकुरा करेला :-

कुकिंग टाइम :- १० मिनिट
सर्विंग साइज़ :- ४ अडल्ट्स

इंग्रीडियेंट्स:-

    1. १/२ किलो कच्चा ताज़ा करेला.
    2. १ पाव आलू.
    3. काला नमक.
    4. १ पाव फॉर्चून रेफाइंड तेल.
    5. चाट मसाला.
    6. ताज़ा हरी धनिया.


बनाने का तरीका :-

 १.करेला और आलू को धो कर गोल गोल पीस में काट लें.
 २.एक फ्राइयिंग कढाही में तेल डाल कर गर्म करें.
 ३.गर्म तेल में कटे हुए करेले और आलू को डीप फ्राइ करें जब तक की करेला हल्का गुलाबी ना दिखने लगा.
 ४.हल्के गुलाबी करेला और आलू को तेल से निकाल कर पेपर पर फैलायें ताकि एक्सेस तेल को अलग किया जा सके.
 ५.फिर इसमें चाट मसाला और काला नमक स्वादानुसार मिलायें.
 ६.ताज़ी धनिया से गार्निश कर के गर्मागर्म सर्व करें.
 
सीक्रेट :- 

करेले को पानी में १० मिनिट तक उबाल कर अलग करने से करेले का कड़वापन कम किया जा सकता है. आप इस रेसीपी को उबले करेले और उबले आलू से भी बना सकते हैं. आप और भी प्रयोग कीजिए और हमें भी बताइए.

No comments:

Post a Comment

Feedback